फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेणी पुल में कटान से अभियंताओं के माथे पर बल

विज्ञापन
Force on the foreheads of the engineers from the chopper in Triveni bridge
विज्ञापन
त्रिवेणी पुल में कटान से अभियंताओं के माथे पर बल
विज्ञापन

क्रासर
पुल निर्माण के बाद दारागंज की ओर कटी रेत, 10 नए पांटून जोड़े गए
काली पुल में कहीं धंसान तो कहीं पीपे हुए टेढ़े, दलदल केचलते चकर्ड प्लेट मार्गों का निर्माण अधूरा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। माघ मेला के सभी पांच सेक्टरों को जोड़ने के लिए गंगा पर बनाए गए पांटून पुलों में कटान शुरू हो गई है। त्रिवेणी पांटून पुल के सामने दारागंज की ओर तेज कटान से रेत का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया। इससे बृहस्पतिवार को इस पुल में पांच नए पांटून जोड़ने पड़े। 24 घंटे के भीतर इस पुल में 10 पांटून लगाए जा चुके हैं। कटान जारी रही तो अभी और पीपे जोड़ने पड़ सकते हैं। उधर, काली पांटूनपुल कहीं धंस गया है तो कहीं टेढ़ा हो गया है। हालांकि इस दिन गंगा में बहाव तो कम हुआ, लेकिन कटान का दायरा पीडब्यूडी के कैंप तक पहुंच गया। यही हाल रहा तो यहां से पीडब्ल्यूडी का शिविर शिफ्ट कराना पड़ सकता है। दलदल केचलते चकर्ड प्लेट की सड़कों के निर्माण देरी की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

गंगा में प्रवाह बढ़ने से माघ मेला क्षेत्र में लगातार कटान बढ़ती जा रही है। दारागंज की ओर कटान का दायरा बढ़ने से त्रिवेणी मार्ग पर बने पांटून पुल को खोलना पड़ा। तैयार हो चुके इस पुल में कटान की वजह से बुधवार को पांच पीपे लगाए गए थे। बृहस्पतिवार को भी पांच पीपे स्टोर से जारी कराकर लगाए गए। एक तरफ जहां दंडीबाड़ा, आचार्य बाड़ा से लेकर खाकचौक तक साधु-संतों के शिविर लगने शुरू हो गए हैं, वहीं दलदल केचलते चकर्ड प्लेट मार्गों का काम हर सेक्टर में अधूरा पड़ा है। वाले रास्तों पर रेत और मिट्टी डालकर रास्तों को समतल कराने की कोशिश की जा रही है, ताकि वहां चकर्ड प्लेटें बिछाई जा सकें। मेला डिवीजन के अभियंताओं का कहना है कि पिछले डेढ़ दशक में इस बार दलदल केचलते सबसे अधिक मुश्किलें पैदा हुई हैं। मेला क्षेत्र को यातायात से जोड़ने के लिए मोरी मार्ग से लेकर अरैल के बीच में 16 सड़कें बनाई जानी है, लेकिन अभी आधा से अधिक काम बाकी है। ऐसे में मेला सेक्टरों को जोड़ने के लिए 73 किमी चकर्ड प्लेट सड़कों का भी निर्माण पिछड़ता गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें