फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले ढाई महीने, चलिए मगर संभल कर

Wed, 04 Apr 2018 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
धूल, जाम और जगह-जगह खोदाई से हलाकान शहरियों को अगले ढाई महीने तक राहत नहीं मिलने वाली। कुंभ कार्यों के तहत गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई 15 जून तक शहर भर में लगभग हर तरफ सीवरेज कार्यों के लिए खोदाई कराने की तैयारी में है। ऐसे में लोगों की मुसीबत बढ़नी तय है। ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को होने वाली है।
विज्ञापन


कुंभ के  लिए कराए जा रहे कार्यों से पहले सड़क, गली की खोदाई करा लेने के निर्देश कमिश्नर डॉ. आशीष गोयल ने दिए हैं। नमामि गंगे योजना के तहत शहर के विभिन्न इलाकों में काफी दिनों से सीवरेज के काम कराए जा रहे हैं। बहुतेरे काम 31 मार्च तक पूरे कराने थे, लेकिन वे अधूरे हैं। प्रस्तावित कार्यों को एक अप्रैल से 15 जून तक पूरा कराना है। इसके तहत विभिन्न मोहल्लों में गहरी खोदाई कराकर पाइप डालने, चैंबर निर्माण और सीवर कनेक्शन देने के कार्यों को पूरा करने की योजना बनी है।

शहर के अल्लापुर, विवेकानंद मार्ग, लीडर रोड, नूरूल्ला रोड, लूकरगंज, मुंडेरा आदि इलाकों में गहरी खोदाई का काम कराया जा रहा है। कहीं जलकल की पाइप टूट रही है तो कहीं मिट्टी के पहाड़ रास्ते में बाधा बने हैं। धूल से राहगीर तो परेशान हैं, लोगों के घरों में मिट्टी की परत जम रही है। कार्यदायी संस्थाओं की लापरवाही और अनाड़ी पेटी ठेकेदारों के काम करने से 12 महीने के काम 75 दिन में कैसे पूरा होगा, इस बारे में इकाई के अफसर साफ नहीं बोल रहे हैं। उनका कहना है कि बारिश शुरू होने के पहले खोदाई का काम पूरा करा लेने हैं। इसके बाद ही सड़क-गली का निर्माण कराया जा सका है।
विज्ञापन


 स्कूली बच्चों के लिए 45 दिन कष्टकारी
स्कूलों में एक अप्रैल से शुरू शैक्षिक सत्र 15 मई तक चलने की उम्मीद है। कई नामचीन कान्वेंट स्कूल बुधवार से खुल रहे हैं। सूरज का ताप हर दिन बढ़ता जा रहा है। इस स्थिति में हर तरफ खोदी गई सड़कों पर बच्चों का भीषण गर्मी में 45 दिन स्कूल आना जाना कष्टकारी होगा। साथ में उन अभिभावकों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा, जो हर दिन दो पहर बच्चों के  स्कूल जाते हैं।

चौक, करेली, अल्लापुर, गोविंदपुर इलाके में होगी दिक्कत
गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई शहर के विभिन्न इलाकों में चल रहे सीवरेज कार्यों को विस्तार दे रहा है। अब चौक, करेली के मोहल्लों में सीवर लाइन का काम शुरू कराया जाना है। यहां आने वाले दिनों में सर्वाधिक दिक्कत होगी। घनी आबादी और बड़े बाजार वाले इन क्षेत्रों में सीवर का काम बड़ी दिक्कत का कारण बनेगा। वहीं अल्लापुर में अभी सात किमी. और गोविंदपुर में कुछ काम बाकी है। मुंडेरा-सुलेमसराय इलाके में सिर्फ दो किमी. सीवर लाइन बिछाने का काम किया जाना है। तय है कि आने वाले दिनों में गर्मी के साथ जाम और धूल का साथ लोगों को परेशान करेगा।

नमामि गंगे योजना के तहत शहर के चौक, करेली समेत अन्य इलाकों में सीवर लाइन बिछाने का काम 15 जून तक पूरा किया जाना है। इसके बाद बारिश फिर कुंभ के लिए सड़कें बनाए जाने से खोदाई करने पर रोक रहेगी। सभी इलाकों में काम होने से लगभग हर जगह खोदाई प्रस्तावित है। लोगों को परेशानी न हो, इस पर ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

पीके अग्रवाल, महाप्रबंधक, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें