फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स की स्थापना के लिए छात्रों ने खून से पत्र लिखकर भेजा राष्ट्रपति को 

Tue, 22 Jun 2021 09:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में एम्स की स्थापना को लेकर भाजपा नेता विजय द्विवेदी द्वारा चलाई जा रही मुहिम का इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी समर्थन किया है। मंगलवार को इलाहाबाद  विश्वविद्यालय...
विज्ञापन
चिट्ठी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में एम्स की स्थापना को लेकर भाजपा नेता विजय द्विवेदी द्वारा चलाई जा रही मुहिम का इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी समर्थन किया है। मंगलवार को इलाहाबाद  विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा राष्ट्रपति को खून से पत्र लिखकर प्रयागराज में एम्स की स्थापना किए जाने की मांग की गई। छात्रों द्वारा राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में कहा गया कि प्रयागराज में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए एम्स की स्थापना जरूरी है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा एम्स की मांग करने के पूर्व भाजपा नेता विजय द्विवेदी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन सिंह,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सांसद विनोद सोनकर, केशरी देवी पटेल आदि को भी पत्र लिखा जा चुका है। इसी क्रम में मंगलवार को शिक्षा निदेशालय मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार और मंत्री प्रदीप कुमार सिंह ने भी प्रयागराज में एम्स की स्थापना के लिए अपना समर्थन देने की बात कही।

राजकीय मुद्रणालय श्रमिक संघ प्रयागराज के अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला, मंत्री रविकांत, लोक निर्माण विभाग इंजीनियर संघ के अध्यक्ष  बी के पांडेय,  प्रयागराज कोषागार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग अमीन संघ के अध्यक्ष ओ.पी सिंह और लोक निर्माण विभाग संविदा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रामसूरत ने भी इस मुहिम के लिए अपना लिखित समर्थन दिया है। उधर छात्रसंघ भवन पर आदर्श भदोरिया, शिवांग द्विवेदी ,आलोक दुबे, सचिन सिंह, राजकुमार, अमन मिश्रा, शिवम मिश्रा, हरिओम त्रिपाठी , प्रशांत शुक्ला, मोहम्मद मसूद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें