नगर निगम दस्ते ने शनिवार को सड़क पटरी पर अवैध कब्जा जमाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो दर्जन से अधिक अस्थाई दुकानें ध्वस्त कर दी। खुल्दाबाद जोनल अधिकारी मदन गोपाल की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए निगम दस्ते ने जोन कार्यालय के पास से अभियान शुरू किया।
यहां से लकड़मंडी, काला डांडा कब्रिस्तान के आसपास से लेकर कर्मशाला तक अवैध कब्जेधारकों को खदेड़ दिया। अभियान के दौरान कुल 25 अस्थाई दुकानों के साथ, 8 लकड़ी की टाल हटवाई गई। इस दौरान दस्ते ने अवैध लकड़ी की टालों से करीब 8 कुंतल लकड़ी भी जब्त की।