बहरिया। क्षेत्र की बाजारों में स्थित दुकानों से सेफ्टी विभाग ने सैम्पल लिया। कुछ दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई। इस दौरान टीम ने दुकानदारों को जागरूक किया। वृहस्पतिवार को सेफ्टी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी कमलानगर, सिकन्दरा, बीरभानपुर आदि बाजार में पहुंचे। वहां पर स्थित मिठाई एवं किराना की दुकान से सैंपल लिया। दुकानों से पनीर एवं हल्दी आदि का नमूना लिया गया। इमिरती में अधिक मात्रा में रंग मिलाया गया था। साथ ही ए वन हल्दी में मिलावट पाई गई। इस मौके पर लगभग दो सौ लोगों को विभाग के अधिकारी अनिल कुमार पटेल ने जागरूक किया। इस मौके पर समर बहादुर पटेल, रूप नाथ यादव, मक्खन यादव, गुलाब प्रजापति, राम सजीवन मोदनवाल आदि लोग मौजूद थे।