फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग ने लिए संदिग्ध नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के खपाने का खेल अब भी जारी है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से चलाए गए अभियान के तीसरे दिन भी 19 संदिग्ध नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए लखनऊ भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से सोमवार और मंगलवार को चलाए गए अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में खोया, सरसों तेल और रंगीन कचरी जब्त की गई थी। प्रशासन की इस सख्ती के बाद भी मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री जारी है। गौर करने वाली बात यह है कि हानिकारक मेवा को भी खपाने की तैयारी है तथा सुलेम सरांय, शिवगढ़, सोहबतियाबाग आदि स्थानों से किशमिश के संदिग्ध नमूने लिए गए। इसके अलावा अन्य जगहाें से लड्डू, नमकीन, चुर्री, बेसन, सरसों तेल, खोया आदि के भी संदिग्ध नमूने लिए गए। अभिहित अधिकारी केके त्रिपाठी ने बताया कि नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें