फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सुप्रीम आदेश के बाद कल से कुत्ते पकड़ने उतरेंगी निगम की टीमें, स्कूल, अस्पताल के बाहर चलेगा अभियान

Sun, 09 Nov 2025 06:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सुप्रीम आदेश के बाद अब शहर के सार्वजनिक स्थलों से स्ट्रीट डॉग को हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर निगम की ओर से हॉस्पिटल, स्कूल-कॉलेज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों से स्ट्रीट डॉग को पकड़ने का अभियान सोमवार से शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस बस अड्डे के यात्री विश्राम स्थल पर मंडराते स्ट्रीट डॉग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम आदेश के बाद अब शहर के सार्वजनिक स्थलों से स्ट्रीट डॉग को हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर निगम की ओर से हॉस्पिटल, स्कूल-कॉलेज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों से स्ट्रीट डॉग को पकड़ने का अभियान सोमवार से शुरू हो सकता है। इसके लिए चार टीमों का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन


वर्तमान में नगर निगम के पास सिर्फ करैली में जानवरों का आश्रय स्थल है, जहां पर स्ट्रीट डॉग को रेबीज का इंजेक्शन और नसबंदी का काम किया जाता है। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्ट्रीट डाॅग को सार्वजनिक स्थलों से हटाकर आश्रय स्थल में रखना है। इसके लिए नगर निगम शहर में जल्द ही दो से तीन नए आश्रय स्थल खोलने की तैयारी में है, जहां पर स्ट्रीट डॉग को रखने के साथ आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।

नगर निगम की तरफ से जिन स्थानों से स्ट्रीट डॉग पकड़े जाएंगे, वहां दोबारा डॉग न पहुंचे, इसके लिए स्थानीय प्रबंधन को जिम्मेदारी उठानी होगी। इसके तहत स्थलों पर चहारदिवारी, जाली लगाने या फिर सुरक्षा कर्मी की तैनाती की जा सकती है।
विज्ञापन


स्ट्रीट डॉग की सही संख्या पता लगने पर बढ़ेंगे आश्रय स्थल

नगर निगम के पशुधन विभाग की तरफ से अब तक 20 हजार स्ट्रीट डॉग को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने के साथ नसबंदी करके छोड़ा जा चुका है। दूसरी तरफ पशुपालन विभाग की तरफ से स्ट्रीट डॉग के सर्वे का काम चल रहा है। स्ट्रीट डॉग की संख्या का पता चलने के बाद कितने नए आश्रय स्थल खुलने हैं। इसकी योजना बनाई जाएगी।

नगर निगम की तरफ से स्ट्रीट डॉग को पकड़ने का अभियान सोमवार से चलाया जाएगा। इसके लिए तीन से चार टीमों का गठन किया जाएगा। इसके अलावा स्ट्रीट डॉग की संख्या का पता चलने के बाद नए आश्रय स्थल खोले जाएंगे। - विजय अमृत राज, पशुधन अधिकारी, नगर निगम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें