फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा रहेगा गहरा, रिमझिम फुहार के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरा रहेगा गहरा, रिमझिम फुहार के आसार
विज्ञापन

0 बादल छंटे तो दोपहर बाद निकल सकती है धूप
0 छह मिमी. बारिश ने बढ़ाई किसानों की परेशानी
प्रयागराज। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उलटपलट हुए मौसम में शुक्रवार को छह मिलीमीटर बारिश हुई। चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से दोपहर बाद ठिठुरन बढ़ने से लोग कांप गए। सर्द हवाओं में जोर रहा तो शनिवार को बादल छंट सकते हैं। ऐसी स्थिति में रिमझिम फुहारों के आसार बने हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अब सप्ताह भर कोहरा कहर बनेगा। शनिवार को छोड़ दें तो सामान्य तौर मौसम साफ हो सकता है।
शुक्रवार को सुबह से ही सावन जैसी फुहारें पड़ीं। कहीं तेज बारिश और बूंदाबांदी से सड़कें ही नहीं भीगीं, राह रपटीली हो गई। दिन में करीब दो बजे से 3.30 बजे तक बादलों की ओट में दुबका सूरज कई बार दिखा, लेकिन धूप प्रभावी स्थिति में नहीं रही। फिर चक्रवाती हवाओं के रफ्तार पकड़ने से ठिठुरन ने कंपकंपी का एहसास कराया। शाम को फिर बादलों के डेरा जमाने से कमरों में बैठे लोगों को उमस से उलझन होने लगी।
विज्ञापन

चार दिन में मौसम ने कई रंग बदले। कभी तेज धूप तो कभी धूप-छांव के बाद बृहस्पतिवार को बादल जमे रहे लेकिन बरसे नहीं। सर्द मौसम में भी पारा छलांग लगाने को आतुर रहा। शुक्रवार को बारिश और बदरी के बाद भी तापमान बढ़ा, लेकिन नमी की अधिकता के कारण ठंड से खास राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 18.9 से बढ़कर 19.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.1 से 14.7 डिग्री पर पहुंच गया। आर्द्रता 100/89 फीसदी रही।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ बारिश करा चुका है। अब चक्रवाती हवाएं बादलों को हटा पाती हैं तो मौसम साफ होगा अन्यथा बारिश का एक झोंका फुहारों के रूप में भिगो सकता है। वातावरण में नमी की अधिकता कोहरा गिरने का कारण बनेगा। दृश्यता काफी कम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें