फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौष पूर्णिमा स्नान पर हेलिकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा, श्रद्धालु बोले- हर-हर महादेव

Mon, 21 Jan 2019 02:19 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
kumbh
दिन सोमवार,पर्व पोैष पूर्णिमा, समय सुबह सात बजे। स्थान संगमनोज। फलकामना के लिए गंगा मैया के दर्शन की आतुरता। अचानक फूलों की बारिश। स्नानार्थियों का चकित होना। यह अद्भुत मनोहारी दृश्य संगमघाट का रहा। ऐसा लगा कि संगम दर्शनार्थियों का स्वागत देवी-देवाताओं की तरह किया जा रहा हो। जिसे देखकर श्रद्धालु निहाल हो उठे। इस दौरान स्नान कर रहे लोगोंं ने हर-हर गंगे का चिल्लाकर डुबकी लगाने लगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
kumbh
पौष पूर्णिमा के दिन श्रद्धालुओं का भीड़ बीते रविवार से संगम क्षेत्र में आना जाना प्रारंभ हो गया। रेलवे स्टेशनों और बसअड्डों से स्नानार्थी गंगा मैया की जयकारे लगाते हुए संगम के लिए उमड़ पड़े। इन्हें न तो लंबी दूरी की फिकर रही, और नहीं जिला प्रशासन के बेरीकेडिंग की। मन में सिर्फ संगम दर्शन और स्नान की हिलोंरे मार रही थी। भजन कीर्तन करते श्रद्धालु संगम की ओर पैदल चलते गए। जब संगम घाट पर पहुंचे तो सुबह सात पुण्य डुबकी लगाई तो आसमान से एकाएक अचानक गुलाब के पुष्पों की बारिश होने लगी। 
विज्ञापन

3 of 5
kumbh

लोगों को लगा कि अचानक की आसमान से फूलों की वर्षा कहां से होने लगी। जब ऊपर देखा तो पाया कि हेलीकाप्टर से फूलों की बारिस की जा रही है। जिनका स्वागत संगम घाट पुष्पवर्षा किया जाने लगा। एयर फोर्स के जवानों ने दिन भर पुष्प वर्षा कर स्नानार्थियों का स्वागत किया। यह विहंंगम नजारे को देखकर खुशी के मारे झूम उठे। इस स्वागत के लिए सरकार और मेला प्रशासन के लिए स्नानार्थियों ने धन्यवाद दिया। कहा कि सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा और सफाई का पूरी तरह ध्यान रखा। 

4 of 5
kumbh
दृश्य को कैमरे से कैद में नहीं चुके युवा
संगमनोज की मनोहारी दृश्य को कैमरे में कैद करने से युवा नहीं चूके। सेल्फी लेने का क्रम लगा रहा। कभी घाट, तो कभी सेना के जवानों और बाबाओं के साथ। इससे उबे तो आसमान से हो रही पुष्पावर्षा को कैमरे में लिया। इसे लेने की होड़ लग गई। हर एक्सन से संगम नोज हो रहे फूलों की बारिश को खींचा गया। इसे पाकर युवा काफी उत्साहित दिखे।    
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kumbh
पुष्पवर्षा की बारिश।
 ऐसा मनोहारी की संगम घाट पर दृश्य देखकर कुछ पल श्रद्धालु चकित रहे। इन्हें लगा की मानों कि देवी-देवताओं के लिए पुष्पों की बारिश की जा रही हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें