कटरामेदनीगंज में हज यात्रियों को विदा करते लोग।
- फोटो : PRATAPGARH
हज को जा रहे जायरीनों पर बरसाए फूल, दिया कौमी एकता संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
कटरामेदनीगंज। नगर पंचायत कटरामेदनीगंज से हज पर जाने वाले मुस्लिम भाइयों पर फूलों की बारिश कर उन्हें रवाना किया गया। हिंदू भाइयों ने जायरीनों का स्वागत कर कौमी एकता का संदेश दिया। समाजसेवी अजय कुमार गुप्ता उर्फ ननके भाई ने कहा कि सभी धर्म हमें मानवता का संदेश देते है। दया, करुणा व एक- दूसरे की मदद करना ही सभी धर्म का पर्याय है। इस दौरान हज को जाने वाले मो मुर्तजा ,उम्मतुनिंन्सा, हकीम मो असलम ,फरीदा बानो, नावेद आलम, शबनम बानो, फिरोज अख्तर, जहीरुद्दीन, मोमिना खातून को गुलाब के फूलों से माल्यार्पण व जलपान कर विदा किया गया। इस मौके पर सभसद मो. सदान, विष्णु अग्रहरि, मोनू साहू, डॉ. रसीद सूरज आदि लोग मौजूद रहे। इसी तरह पलटन बाजार से हज के लिए मुख्तार अहमद, मुर्तुजा अहमद के साथ हाजियों का काफिला रवाना हुआ। इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष प्रतापगढ़ सिटी ने मिलकर हाजियों को मुबारकबाद दी। इस मौके पर सद्दाम अहमद प्रदेश सचिव समाजवादी यूथ अहमद खान. इनायत उल्लाह उर्फ छुट्टन. मोहम्मद मुस्तफा. अख्तर राइन पूर्व सभासद. डॉक्टर शमीम आदि उपस्थित रहे।