फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ का खतरा : प्रयागराज में तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, चेतावनी बिंदु के नजदीक पहुंच रहीं नदियां

Sat, 29 Aug 2026 08:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj News : प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। दोनों नदियां चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच रही हैं। यमुना नदी  का जलस्तर 81 मीटर के पार 81.14 पर पहुंच गया है। तटवर्ती इलाकों में बढ़ी चिंता के बीच लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं। प्रशासन ने अलर्ट घोषित कर बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया है। हालांकि फिलहाल गंगा और यमुना दोनों खतरे के निशान से नीचे हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज में बाढ़ का खतरा। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के बीच प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। दोनों नदियां चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचने लगी हैं, जिससे तटवर्ती इलाकों और निचले मोहल्लों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। कई स्थानों पर लोग एहतियातन सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं। प्रशासन ने अलर्ट घोषित करते हुए बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया है।

विज्ञापन




केंद्रीय जल आयोग के शनिवार दोपहर के आंकड़ों के अनुसार, इलाहाबाद लेवल स्टेशन पर गंगा का जलस्तर 80.34 मीटर दर्ज किया गया, जबकि चेतावनी बिंदु 83.734 मीटर और खतरे का निशान 84.734 मीटर है। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 80.95 मीटर पहुंच गया है। यहां भी चेतावनी बिंदु 83.734 मीटर और खतरे का निशान 84.734 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नैनी में यमुना का जलस्तर 81.14 मीटर दर्ज किया गया है। यमुना का चेतावनी स्तर 83.74 मीटर और खतरे का निशान 84.74 मीटर निर्धारित है। आंकड़ों से साफ है कि फिलहाल दोनों नदियां खतरे के निशान से नीचे हैं, लेकिन जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। इसी तरह छतनाग में 80.64 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। 

तटवर्ती क्षेत्रों में पुलिस, राजस्व और आपदा प्रबंधन की टीमें स्थिति पर नजर रख रही हैं। बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर संभावित प्रभावित इलाकों की जानकारी जुटाई जा रही है। लोगों से नदी के किनारे और निचले इलाकों में जाने से बचने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। जलस्तर बढ़ने का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले घंटों में तटीय क्षेत्रों में मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें