फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के चक्कर में मारपीट, तीन जख्मी

Tue, 24 May 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस से बहस करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
शहर के ममफोर्डगंज इलाके में सोमवार रात छेड़खानी के चक्कर में युवकों के दो गुटों में जमकर झगड़ा हो गया। लात-जूते और घूंसों के साथ ही ईंट-पत्थर भी चले। वहां भीड़ लगने तक में तीन युवक  घायल हो गए थे। खबर पाकर कर्नलगंज थाने की पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज कराने के बाद थाने ले जाकर तहरीर ली। पुलिस का कहना है कि इन दो गुटों के बीच पहले भी झगड़ा हो चुका था
विज्ञापन


ममफोर्डंगंज में रात करीब ग्यारह बजे का वाकया है। युवकों के दो गुटों के बीच सड़क पर कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। एक-दूसरे पर हमले के साथ ही वे ईंट-पत्थर भी चलाने लगे। कुछ देर में वहां भीड़ जुटी और युवकों को मारपीट से रोका गया। मगर इतनी देर में असगर अली, सद्दाम अली और संजय सिंह जखमी हो गए थे। कर्नलगंज थाने की पुलिस ने आकर उन तीनों को हिरासत में लिया और इलाज कराकर थाने ले गई। सीओ कर्नलगंज डीपी तिवारी ने बताया कि मारपीट करने वाले युवक नशे में थे। एक लड़की से छेड़खानी के चक्कर में कुछ दिन पहले भी उनके बीच इसी तरह झगड़ा हुआ था। सड़क पर इस तरह से मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

महिला के गले से चेन खींच ली
जार्जटाउन इलाके में संगम पेट्रोल पंप के निकट सोमवार सुबह बदमाशों ने रीना के गले से चेन खींची और भाग गए। वहां भीड़ लगी लेकिन चेन स्नेचर भाग चुके थे। रीना की शिकायत पर जार्जटाउन थाने में मुकदमा लिखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें