फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: आग लगने से हजारों एकड़ में लगी फसल जलकर राख, भड़के ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन टीम पर बोला हमला

Thu, 01 Apr 2021 03:53 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

  • इंस्पेक्टर और दरोगा के सिर में लगी चोट
  • मौके पर पहुंची दूसरे थानों की पुलिस 
  • एसडीएम की गाड़ी में की तोड़फोड़
विज्ञापन
प्रयागराज: आग लगने से हजारों एकड़ में लगी फसल जलकर राख। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के नवाबगंज थाने के सिंहापुर कछार में गुरुवार को आग लगने से हजारों एकड़ में लगी फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने में देरी पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे, जिसके बाद जमकर बवाल हुआ। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला बोल दिया। एसडीएम और नवाबगंज थाने की गाड़ी में तोड़फोड़ की। हमले में नवाबगंज इंस्पेक्टर व हल्का लेखपाल का सिर फट गया। अन्य पुलिसकर्मी व प्रशासनिककर्मियों के भी चोटिल होने की सूचना है। वहीं एक दरोगा को भी सिर में चोटें आई हैं। हालात को नियंत्रित करने के लिए आसपास के अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन


भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस की ओर से हवाई फायरिंग की गई, लेकिन एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी इससे इनकार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें