फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल के बच्चे से दुष्कर्म, आरोपी बंदी

Tue, 14 Jul 2015 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मेजा (ब्यूरो)। यमुनापार के मेजा इलाके में सोमवार दोपहर घर के पास बाग में आम बीन रहे पांच साल के बच्चे केसाथ एक युवक ने शर्मनाक करतूत की। उसने बच्चे के साथ दुष्कर्म किया बच्चे के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर आरोपी युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पांच साल के इस बालक का पिता मुंबई में नौकरी करता है। वह यहां अपनी मां, बहन, दादी के साथ रहता है। सोमवार दोपहर वह घर से कुछ ही फासले पर बगीचे में पेड़ से टूटकर गिरे आम बीनने गया था। आरोप है कि तभी बगल के भिंगारी गांव के राजीव (28) ने आकर बालक को पकड़ लिया। उसने बालक के साथ दरिंदगी कर डाली। उसके चंगुल से छूटने के बाद बालक रोते हुए घर पहुंचा और अपनी मां को आपबीती सुनाई। इस पर बच्चे को लेकर उसकी मां सिरसा चौकी पहुंची। चौकी प्रभारी अजय विक्रम सिंह ने बताया कि रिपोर्ट लिख राजीव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें