ड्रोन के कैमरे में नजर आया तेंदुआ।
- फोटो : अमर उजाला।
ग्राम प्रधान नेवरिया अरविंद सिंह ने वन विभाग और शंकरगढ़ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने तेंदुए की खोजबीन शुरू की। इसी दौरान ग्रामीणों को सरसों के खेत में तेंदुए की हरकत दिखी। वहां पहुंचे वन कर्मी सनी कुमार को तेंदुए ने जख्मी कर दिया। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी शंकरगढ़ लाया गया। पुलिस व वन विभाग के कर्मियों ने ड्रोन कैमरे के जरिये खोजबीन शुरू की है। यूपी और मप्र की वन व पुलिस विभाग की टीम संयुक्त रूप से तलाश में जुटी है।
वन क्षेत्राधिकारी शंकरगढ़ अजय कुमार ने बताया की उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की वन विभाग की संयुक्त टीम रेस्क्यू कर रही है। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जा चुकी है। जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।
घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया सभी खतरे से बाहर
पूरे भट्टू निवासी बृजलाल व वन कर्मी सनी कुमार का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ में कराया गया। वहीं, मप्र निवासी बाबूलाल, भैरव और सूरज का इलाज चिकित्सालय त्यौंथर में चल रहा है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं।