फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अधिवक्ता से मारपीट करने और पिलर ढहाने पर पांच नामजद

Sat, 03 Jan 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव में अधिवक्ता के साथ मारपीट करने और पिलर ढहाने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वरिष्ठ अधिवक्ता सारंगपुर निवासी करुणापति मिश्रा का आरोप है कि दरवाजे के सामने की जमीन पर उनका पेड़ लगा है। आरोप है कि पड़ोसी शीतला दीन कब्जा करने की नीयत से मिट्टी व कूड़ा करकट डाल कर पाट रहा था। जिसको देखते हुए सरिया डाल कर पिलर बनाया गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि रोकने पर उनके साथ मारपीट की गई। तहरीर पर पुलिस ने शीतला दीन, सुषमा देवी, खुशबू, बच्चे लाल और बच्चे लाल की पत्नी सहित एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना अध्यक्ष बहरिया ब्रजेश सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें