Prayagraj News : करछना थाना क्षेत्र के पचदेवरा गांव में दिल्ली हावड़ा-रूट पर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से कालका मेल के पांच यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद हलचल मच गई। रेलवे पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस और तमाम अधिकारी पहुंच गए हैं।
करछना थाना क्षेत्र के पचदेवरा गांव में दिल्ली हावड़ा-रूट पर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से कालका मेल के पांच यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद हलचल मच गई। रेलवे पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस और तमाम अधिकारी पहुंच गए हैं। चेन पुलिंग करके कालका मेल को यात्रियों ने रोक दी थी। कुछ यात्री बोगी से नीचे उतरकर पेशाब करने लगे। इसी दौरान दूसरी पटरी से गुजर रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ने सभी को रौंद दिया।
विज्ञापन
फिरोजाबाद थाना खैरगढ़ गांव पृथ्वीपुर के रहने वाले आकाश (19) पुत्र गिरिराज अपने रिश्तेदार कोलकाता के रहने वाले के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उनके साथ अजय पुत्र मुन्ना पासी निवासी कोलकाता साथ जा रहे थे। पचदेवरा के पास एक आदमी उसी ट्रेन से गिर गया, जिससे चेन पुलिंग कर दी गई और ट्रेन रुक गई। इस दौरान कई लोग पेशाब करने के लिए उतर गए।
इतने में कालका मेल ने हार्न दिया और सभी लोग ट्रेन की ओर दौड़े। तभी मिर्जापुर की ओर से आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ने पांचों लोगों को रौंद दिया। जिससे सभी की मौत हो गई। दो लोगो का शव अज्ञात है। उनका पता नहीं चला है। घटना बुधवार लगभग 7:30 बजे शाम की है। एक लड़का सुनील निवासी कोतवाली देहात मिर्जापुर का रहने वाला है। बाकी दो लोगों की पहचान नहीं हुई है टोटल पांच लोग ट्रेन से कटे हैं। सभी लोग कालका मेल से जा रहे थे।