फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एक दिन में डेंगू के मिले पांच नए मरीज, 63 हुई कुल संख्या

Sun, 27 Sep 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को पांच नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। अधिकतर मरीज शहरी इलाकों के हैं। नए मामले सामने आने के बाद जिला मलेरिया विभाग व नगर निगम की टीम ने इन इलाकों में पहुंचकर एंटी लार्वा छिड़काव किया।
विज्ञापन

जुलाई में सात व अगस्त में आठ डेंगू के मामले सामने आए थे। वहीं, सितंबर में डेंगू के नए मामलों में छह फीसदी इजाफा दर्ज किया गया है। ऐसे में 26 दिनों के भीतर 48 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसके बाद डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 63 हो गई है। इनमें 80 फीसदी डेंगू के मरीज शहरी इलाकों के हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके तिवारी ने डेंगू के संवेदनशील इलाकों में जिला मलेरिया विभाग की टीम को विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया है। इनमें स्वराज नगर, तेलियरगंज, ओम नगर, नेवादा राजापुर, बक्शीबांध, बेनी माधव मंदिर, बख्शीकला, दशावसुमेध घाट, बक्शीखुर्द दारागंज, हाईकोर्ट पानी टंकी, बटालियन सीआरपीएफ, चांदपुर सलोरी, शांतिपुरम, बाघंबरी रोड, नेता चौराहा, रामानंद नगर, बाघंबरी हाउसिंग स्कीम, एमआईसी पानी टंकी, लेबर चौराहा, सर्वोदय नगर अल्लापुर सहित कई अन्य इलाके शामिल हैं।
विज्ञापन


डेंगू के कब कितने मामले आए
वर्ष मरीजों की संख्या मृत्यु
2019 1121 0
2020 57 0
2021 1299 02
2022 1465 07
2023 504 07
2024 424 05
2025 157 02
2026 63 अब तक 01

सितंबर व अक्टूबर में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। नगर निगम व जिला मलेरिया विभाग की तरफ से नियमित एंटी लार्वा का छिड़काव व फागिंग कराई जा रही है। लोगों को चाहिए कि वह बदलते मौसम में सावधान रहें और अपने आसपास साफ-सफाई रखें। पानी का जमावड़ा घर के अंदर व बाहर न होने दें। डॉ. एके तिवारी, सीएमओ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें