फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपलआईटी : सीनियर को पीटने में पांच जूनियर छात्र निलंबित

विज्ञापन
Five junior students suspended for beating senior
विज्ञापन
प्रयागराज। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में 26 जनवरी को जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। सीनियर छात्रों का आरोप था कि जनियर्स ने हास्टल में घुसकर उनके साथ मारपीट की। दूसरे दिन सीनियर छात्रों ने संस्थान में कार्रवाई को लेकर धरना दिया और संस्थान बंद करवा दिया। इसके बाद संस्थान प्रशासन ने पांच छात्रों को निलंबित कर दिया। एक छात्र को नोटिस जारी किया गया है। निलंबित छात्रों पर कार्रवाई के बारे में संस्थान के निदेशक, छात्रावास के वार्डेन, डीन, विभागाध्यक्ष, रजिस्ट्रार, प्रॉक्टोरियल बोर्ड एवं सुरक्षा अधिकारी के पास सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन

26 जनवरी को एक जूनियर छात्र की सीनियर छात्र से कहासुनी हो गई थी। विवाद के बाद यह मामला बढ़ गया। आपस में मारपीट के कुछ देर बाद जूनियर छात्र के पक्ष में उसके कई साथी आ गए। उन लोगों ने हास्टल में घुसकर सीनियर छात्र को पकड़ लिया और जमकर पिटाई शुरू कर दी। सीनियर छात्र के साथ काफी अभद्रता की गई। तब तक दोनों पक्षों से तमाम छात्र इकट्ठे हो गए। किसी तरह मामले को शांत किया गया। झगड़े की जानकारी संस्थान प्रशासन को हो गई थी लेकिन, किसी ने लिखित शिकायत नहीं की। घटना के विरोध में 27 जनवरी को सीनियर छात्रों ने जमकर हंगामा मचाया और संस्थान बंद करा दिया। वे आरोपी जूनियर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर धरने पर बैठ गए। वहां पहुंचे संस्थान के अधिकारियों ने घटना को लेकर पूछताछ की। इसके बाद तमाम लोगों के बयान लिए गए और मारपीट करने के आरोपी पांच छात्रों को निलंबित कर दिया।
चीफ प्राक्टर मनीष गोस्वामी ने मुख्य आरोपी दिनेश चंद्र को 31 दिसंबर 2021 तक निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही किशन सिंह और आदित्य राज को 31 दिसंबर 2020, अनुज कुमार सिंह व अभिषेक शर्मा को 31 मई 2020 तक के लिए निलंबित कर दिया गया। जबकि नेत्रानंद पाठक को मौके पर मौजूद रहने पर नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। संस्थान में इतने समय बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। इससे पहले पूर्व निदेशक प्रो. एमडी तिवारी के समय नौ छात्रों पर रैंगिग के आरोप में कार्रवाई हुई थी। छात्रों पर उस समय 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें