फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर रेलकर्मी के बेटे की हत्या में पांच दोस्त नामजद, पूछताछ जारी 

Sat, 26 Jun 2021 10:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • पिता ने घर से बुलाकर हत्या करने की दी तहरीर, आरोपी बता रहे हादसा 
विज्ञापन
prayagraj news : मानस सिंह (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज के प्रीतमनग में रिटायर रेलकर्मी के बेटे मानस सिंह (22) की हत्या के मामले में पांच दोस्त नामजद किए गए हैं। मृतक के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि घर से बुलाकर उनके बेटे की हत्या कर दी गई। उधर पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन


घटना एक दिन पहले हुई थी। देर रात पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। इनमें अमित चौरसिया, प्रियांशु, झंडू, सूरज व ऋषि शामिल हैं। आरोप है कि अमित व प्रियांशु ही मृतक को बुलाकर अपने साथ ले गए जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। ऋषि उस निर्माणाधीन मकान का मालिक हैं जहां वारदात हुई। सूरज पेंटिंग करने का काम करता है और घटना के दौरान वह भी अपने दोस्त झंडू के साथ वहां मौजूद था। उसे पुलिस ने रात में ही हिरासत में ले लिया था और उसके कब्जे से वह पिस्टल भी बरामद कर ली थी जिससे गोली चली।

पुलिस के मुताबिक, मृतक के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि साजिशन उनके बेटे को घर से बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि तहरीर में इस बात का जिक्र नहीं है कि मृतक व आरोपियों के बीच किस बात को लेकर रंजिश थी। उधर जांच पड़ताल के दौरान देर रात पुलिस ने चार अन्य आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सभी आरोपियों का कहना है कि गोली दुर्घटनावश चली और मानस इसका शिकार हो गया। उनका यह भी कहना है कि उनमें से किसी की मानस से रंजिश नहीं थी। हालांकि पुलिस अभी आरोपियों को हिरासत में लेने की बात की पुष्टि नहीं कर रही है। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें