एएसडी श्रेणी में अब भी 11.78 लाख वोटर
एसआईआर के तहत अनुपस्थित, शिफ्टेड, डुप्लीकेट व मृतक (एएसडी) श्रेणी में अब भी 11 लाख 78 हजार वोटर चिह्नित हैं। इससे पहले इस श्रेणी के वोटरों की संख्या 12 लाख के करीब पहुंच गई थी लेकिन बाद में अभियान चलाकर और जिला स्तरीय अफसरों से सत्यापन कराके इस श्रेणी में वोटरों की संख्या कम की गई। एएसडी श्रेणी के वोटरों के नाम मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन में शामिल नहीं किए जाएंगे। ऐसे में वोटर लिस्ट से तकरीबन 11 लाख मतदाताओं के नाम बाहर किए जा सकते हैं।