फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : खिलाड़ी प्रत्यूष की मौत के मामले में पांच दिन बाद हत्या की एफआईआर, छानबीन में जुटी पुलिस

Sun, 15 Feb 2026 03:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रत्यूष राय की मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना के बाद से छात्रावास में प्रत्यूष की मौत को आत्महत्या व बीमारी का कारण बताकर गुमराह किया जा रहा था।
विज्ञापन
प्रत्यूष राय, राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रत्यूष राय की मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना के बाद से छात्रावास में प्रत्यूष की मौत को आत्महत्या व बीमारी का कारण बताकर गुमराह किया जा रहा था। लेकिन, अब पुलिस ने पांच दिन बाद भाई नितांत की शिकायत पर कार्रवाई की है। भाई ने प्रत्यूष को छात्रावास में जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। 10 फरवरी की सुबह अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स के छात्रावास में प्रत्यूष राय का कमरे में शव मिला था।

विज्ञापन


जांच में पता चला कि प्रत्यूष ने मरने से पहले उल्टियां की थीं। बिस्तर भी बिखरा हुआ था। छात्रावास में प्रत्यूष के आत्महत्या करने की ओर इशारा किया जा रहा था। लेकिन परिजनों का संदेह था कि उसने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि हत्या हुई है। शनिवार को प्रत्यूष का भाई फिर से थाने पहुंचा और पुलिस के समक्ष बयान दर्ज करवाकर एफआईआर दर्ज करवाई। एफआईआर में नितांत ने प्रत्यूष को छात्रावास में जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।

शुरू से ही आरोप लग रहे हैं कि प्रत्यूष की मौत के बाद न तो कोच और ना ही प्रबंधन की ओर से घटना की जानकारी दी गई। बताया कि भाई की मौत की जानकारी उसके एक दोस्त के माध्यम से मिली। आरोप लगाया कि प्रत्यूष को लगातार परेशान किया जा रहा था। उसे कई बार वीडियो कॉलिंग करके लोकेशन जानने का प्रयास किया जाता था। जिससे वह परेशान रहने लगा था। एफआईआर में कई लोगों के नाम भी लिखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें