बदमाशों से 4.84 लाख की नकदी बरामद
पुलिस जांच में पता चला कि उक्त बदमाशों ने व्यवसायी छेदी लाल गुप्ता से बुधवार की शाम शांतिपुरम में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों के कब्जे से लूट की 4.84 लाख की नकदी बरामद कर ली गई है। वहीं, पुलिस अब उक्त आरोपियों से देर रात तक पूछताछ में जुटी रही।
विदित हो कि होलागढ़ थाना क्षेत्र के दहियावां बाजार के व्यवसायी छेदी लाल गुप्ता ने शांतिपुरम स्थित बैंक से 19 लाख रुपया निकाला था। बैंक में ही उसने दूसरे व्यवसायी को 14 लाख रुपये दे दिये। बाकी पांच लाख लेकर अपनी कार में बैठने लगे तो दो बाइक सवार बदमाश पहुंचे और गोली मारने के बाद रुपये लेकर फरार हो गए। मामले में फाफामऊ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गोली लगी है, जबकि दो अन्य को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी रुदापुर के रहने वाले हैं। कब्जे से लूट के 4.84 लाख की नकदी बरामद हुई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। - कुलदीप गुनावत डीसीपी, गंगापार