फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी किन्नर की हत्या की सुपारी लेने वाले पांच गिरफ्तार

Tue, 08 Sep 2020 01:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
crime - फोटो : sociol media
विज्ञापन
शास्त्री नगर सदियापुर की रहने वाली छोटी किन्नर की हत्या की सुपारी उसके ही लिव इन पार्टनर ने दी थी। चार लाख रुपये में हत्या की बात तय हो गई थी। इसी बीच छोटी किन्नर को भनक लग गई। उसके घर के पास से एक बदमाश रेकी करते हुए पकड़ गया। सोमवार को पुलिस ने इस मामले में शामिल पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। लिव इन पार्टनर समेत तीन की तलाश हो रही है। आरोपियों में किन्नर शिवानी भी शामिल है।
विज्ञापन


 शास्त्री नगर सदियापुर की रहने वाली छोटी किन्नर कुछ समय पहले तक दरियाबाद के रहने वाले अहमद के साथ रहती थी। अहमद के लिए उसने दरियाबाद में करीब 50 लाख का मकान भी बनवा दिया था। अहमद का भाई इमरान छोटी किन्नर की गाड़ी चलाता था। पैसों का हिसाब किताब भी अहमद और इमरान ही रखते थे। पिछले साल पैसों के हेरफेर को लेकर छोटी और अहमद में कुछ विवाद हो गया। इसके बाद छोटी ने इमरान को भी नौकरी से निकाल दिया। बात बढ़ती गई। कुछ समय पहले उसने अहमद से कह दिया कि वह उसका घर खाली कर दे।

 एसएसआई करेली कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि इसी के बाद अहमद उसे मार देने का षड्यंत्र रचने लगा। उसने छोटी किन्नर के ग्रुप की शिवानी किन्नर को अपने पक्ष में कर लिया। उसे लालच दिया कि अगर वह उसका साथ देगी तो छोटी की पूरी संपत्ति और गद्दी उसे मिल जाएगी। शिवानी और उसका भाई मोनू भी षडयंत्र में शामिल हो गया। करेली के सुहैल नाम के व्यक्ति को सुपारी दी गई। पांच सितंबर को छोटी किन्नर को षड़यंत्र की भनक लगी तो उसने अहमद और इमरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन


इसके बाद ही पुलिस ने मोनू को पकड़ लिया। तहकीकात और छानबीन के बाद शुक्रवार को दरियाबाद के इमरान, सुल्तानपुर भावा के जीशान खान, दरियाबाद के आकिब, और जैनुल को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर करेली अंजनी श्रीवास्तव ने बताया कि इमरान और अहमद ने छोटी किन्नर की हत्या के लिए जीशान को पचास हजार रुपये पेशगी दी थी। साढ़े तीन लाख बाद में दिया जाना था। उनके व्हाट्सएप चैट और कॉल रिकार्डस मिल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें