फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे पांच आरोपी गिरफ्तार

Wed, 04 Mar 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने फायरिंग कर भाग रहे पांच बदमाशों को तमंचों के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, एक पिस्टल, कारतूस, दो बाइक और चार मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मांडा अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि चेकिंग के दौरान लालगंज की ओर से आ रही दो बाइक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर आरोपी बाइक छोड़कर भागने लगे। पीछा करने पर उन्होंने तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने पांचों आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में थाना मांडा क्षेत्र के दिघिया गांव निवासी शुभम सिंह, मिर्जापुर के थाना जिगना क्षेत्र के चड़ैंचा गांव निवासी सौरभ मिश्रा, गौरव मिश्रा, हरगढ़ गांव निवासी हैप्पी उर्फ वेद प्रकाश तथा चितौली गांव निवासी चमन शामिल हैं।
विज्ञापन

तलाशी में शुभम से पिस्टल, सौरभ व गौरव के पास से एक-एक तमंचा, अन्य के पास से कारतूस और मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस ने दो बाइक भी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने प्रयागराज, मिर्जापुर व भदोही में छिनैती और फर्जी ऑनलाइन भुगतान कर ठगी की वारदातें स्वीकार कीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें