फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर दी जान, कमरे में फंदे से लटकता मिला शव

Thu, 25 Apr 2024 11:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा रिंकी सिंह (23) का शव नर्सिंग स्कूल के हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकता मिला। वार्डन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। वह देवरिया की रहने वाली थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
नर्सिंग छात्रा का शव मिलने के बाद कमरे में जांच करती पुलिस और फोरेंसिक टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक थाना क्षेत्र के एक नर्सिंग स्कूल की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार को उसका शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकता मिला। स्कूल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलवाकर शव को नीचे उतारा। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


देवरिया जनपद के पिपरा बघेल निवासी राजेश सिंह की पुत्री रिंकी सिंह (23) नैनी के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित आरके स्कूल ऑफ नर्सिंग में जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह स्कूल के हॉस्टल में कमरा नंबर 15 में रहती थी। बुधवार को सुबह छात्रावास के वार्डन ने छात्रा का शव फंदे से लटकने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला पुलिस की मदद से शव को नीचे उतरवाया गया।

कमरे की छानबीन में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो परिवार के लोग प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। परिजनों के आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि छात्रा ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। पुलिस ने छात्रावास में अगल-बगल रहने वाली छात्रों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई खास जानकारी हाथ नहीं लग सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें