फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पाइस जेट के पहले सफर का किराया 4340 रुपये

Tue, 18 Dec 2018 12:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
spice jet
विज्ञापन
अगले वर्ष छह जनवरी से शुरू होने वाली स्पाइस जेट के पहले सफर के किराये की शुरूआत 4340 रुपये से हुई है। कंपनी द्वारा बुकिंग शुरू कर दिए जाने के बाद तमाम लोगों ने दिल्ली के लिए अपनी सीट  भी बुक करवानी शुरू कर दी है। खास बात यह कि कुंभ मेले के स्नान पर्व के दौरान अभी सीटें ज्यादा बुक हुई है। इस वजह से स्नान पर्वों पर दिल्ली का किराया भी बढ़ गया है। कंपनी ने दिल्ली से देश के नौ प्रमुख शहरों के साथ दो विदेशी शहरों की भी कनेक्टिविटी दी है।
विज्ञापन


पहले स्नान पर्व मकर संक्रांति की बात करें तो 14 जनवरी को प्रयागराज से  दिल्ली का किराया 8646 रुपये दर्शाया जा रहा है, जबकि 15 जनवरी को यह किराया बढ़कर 10012 रुपये हो गया है। इसी तरह कुंभ के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या को यही किराया 12426 रुपये हो गया है। अमावस्या के अगले दिन यही किराया 13372 रुपये कंपनी की वेबसाइट में प्रदर्शित हो रहा है।  कंपनी की ओर से अभी प्रयागराज-जयपुर फ्लाइट का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि इसके लिए अभी डीजीसीए की मंजूरी नहीं मिली है। उधर स्पाइस जेट ने प्रयागराज से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को वहां से अहमदाबाद, देहरादून, हैदराबाद, पुणे, बंगलुरू, जोधपुर, चेन्नई, गोवा और मुंबई की भी कनेक्टिविटी दी है। इसके अलावा इंटरनेशनल फ्लाइट में बैंकाक एवं हांगकांग  की  भी कनेक्टिविटी स्पाइस जेट ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें