फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पहले थाने का घेराव फिर हाईवे जाम, कार्रवाई के बाद माने प्रदर्शनकारी

Wed, 08 Jul 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली गेट के सामने प्रयागराज-जौनपुर राजमार्ग पर चक्का जाम कर बैठे प्रदर्शनकारी। - फोटो : Archive
विज्ञापन
शेखपुर के प्राचीन मंदिर से जुड़े विवाद को लेकर मंगलवार को जमकर आक्रोश देखने को मिला। अष्टधातु की प्राचीन मूर्ति की बरामदगी, मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए स्थानीय लोगों और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) कार्यकर्ताओं ने फूलपुर थाने का घेराव कर धरना दिया। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ धरना शाम 5:30 बजे तक चला। इस दौरान जौनपुर मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मंदिर से जुड़ी शिकायतों को लेकर पहले भी अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामला लोगों की आस्था से जुड़ा है, इसलिए पुलिस निष्पक्ष जांच कर मूर्ति को बरामद करनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
करीब 5:30 बजे लोग थाने से निकलकर कोतवाली गेट के सामने प्रयागराज-जौनपुर राजमार्ग पर बैठ गए और चक्काजाम कर दिया। देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। करीब डेढ़ घंटे तक चले जाम के कारण तीन किलोमीटर तक यातायात बाधित रहा। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मांगों पर अड़े रहे।
विज्ञापन


एसीपी के आश्वासन पर खुला जाम, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

चक्काजाम की सूचना पर एसीपी फूलपुर विवेक यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर तत्काल एफआईआर दर्ज कराने और जांच अपनी निगरानी में कराए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना और जाम समाप्त कर दिया।
पुलिस के अनुसार, दो लोगों की तहरीर पर विहिप के शांतनु तिवारी और मन्नू सिंह की तहरीर पर आशीष तिवारी, मनीष तिवारी और सुमन तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


यह है मामला
शेखपुर मोहल्ले के प्राचीन मंदिर को लेकर स्थानीय लोगों और आरोपी पक्ष के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि मंदिर परिसर पर कब्जा किया जा रहा है और श्रद्धालुओं के प्रवेश में बाधा डाली जा रही है। उनका दावा है कि नगर पंचायत के निरीक्षण के दौरान मंदिर में स्थापित बताई गई अष्टधातु की प्राचीन मूर्ति अपने स्थान पर नहीं मिली। मामले को लेकर लोगों ने पहले एसडीएम फूलपुर और बाद में एसीपी फूलपुर को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच, मूर्ति की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। वहीं दूसरे पक्ष ने लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

फूलपुर कोतवाली गेट के सामने प्रयागराज-जौनपुर राजमार्ग पर चक्का जाम कर बैठे प्रदर्शनकारी।- फोटो : Archive

फूलपुर कोतवाली गेट के सामने प्रयागराज-जौनपुर राजमार्ग पर चक्का जाम कर बैठे प्रदर्शनकारी।- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें