फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, बाल-बाल बचा

Tue, 18 May 2021 10:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
खुल्दाबाद के नुरुल्लाहरोड पर मामूली विवाद में तीन शहनवाज (20) पर घर में घुसकर फायरिंग की गई। गनीमत रही कि वह बाल-बाल गच गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


शहनवाज नुरुल्लाह रोड का रहने वाला है। कुछ दिनों पहले उसका पतंगबाजी के चक्कर में मोहल्ले के ही हमजा से विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। आरोप है कि हमजा ने अपने साथियों को झगड़े की जानकारी दी जिसके बाद उसके साथी सलमान ने शहनवाज को धमकाया जिस पर उनके बीच भी विवाद हुआ।

सोमवार रात सलमान अपने साथी मिराज और गुफरान के साथ शहनवाज के घर पहुंच गए। इसी दौरान अचानक फायर झोंक दिया गया। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया। गोली पास ही रखी आलमारी में लगी। शोरगुल मचा तो हमलावर भाग निकले। पुलिस ने बताया कि नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें