फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजाई-गद्दा के गोदाम मे लगी आग, गृहस्थी खाक

विज्ञापन
fire in quilt mattress warehouse house ruins - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
मुट्ठीगंज में बलुआघाट तिराहे पर स्थित एक मकान में बने रजाई-गद्दे के गोदाम में बुधवार की सुबह आग लग गई। कुछ देर बाद लपटें गोदाम में रखे एक सिलिंडर तक पहुंचीं तो वह भी फट गया। आग बुझाने के प्रयास में कारोबारी का बेटा बुरी तरह से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में गृहस्थी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

बलुआघाट तिराहे पर रहने वाले ओमप्रकाश घर से ही रजाई गद्दे का काम करते थे। घर के निचले हिस्से में उन्होंने गोदाम बना रखा था। वह परिवार के साथ ऊपरी हिस्से में रहते हैं। बुधवार को गोदाम में आग लग गई। धुएं और गर्मी से घरवालों को पता चला तो सभी बाहर की ओर भागे। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले वाले जुट गए और आग बुझाने लगे। इसी बीच गोदाम में रखा एक सिलिंडर भी फट गया। इसके बाद लपटें और भयानक हो गईं। ओमप्रकाश का बेटा आग बुझाने के लिए अंदर घुसने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान उसका हाथ बुरी तरह से झुलस गया। चेहरे और शरीर के कई हिस्से भी झुलस गए।
उसे किसी तरह बाहर निकाला गया। तबतक फायरब्रिगेड की गाड़ी और पुलिस भी पहुंच गई थी। एक घंटे से ज्यादा समय तक प्रयास के बाद फायरब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया। आग से ओमप्रकाश की पूरी गृहस्थी खाक हो गई। इतना ही नहीं रजाई गद्दा समेत जो भी चीजें घर में मौजूद थी सब जल गईं। इंस्पेक्टर एके चतुर्वेदी ने बताया कि आग संभवत शार्ट सर्किट से लगी थी। फायरब्रिगेड की टीमें जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें