पुलिस लाइन में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां आग लग गई। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुछ ही देर में इस पर काबू पा लिया। यह नजारा दिखा शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान, जहां सीओ बैरहना ने मातहतों की मुस्तैदी जांचने के लिए पहुंचे थे।
सीओ बैरहना एएसपी अमित आनंद ने बताया कि शनिवार को पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी जांचना था। इस दौरान देखा गया कि डायल 100 की गाड़ियों में मौजूद फायर हाईड्रेंट, बॉडी बैग, यलो टेप समेत अन्य उपकरणों के बारे में पुलिसकर्मी कितना जानते हैं। साथ ही इन उपकरणों का प्रयोग वह प्रभावी ढंग से कर पाते हैं या नहीं। पुलिसकर्मियों को क्राइम सीन इनवेस्टिगेशन की बारीकियां भी बताई गईं। बताया कि इस 1.30 घंटे चली इस मॉक ड्रिल में करेली, खुल्दाबाद, शाहगंज, कोतवाली, मुट्ठीगंज, अतरसुइया व कीडगंज थानों में तैनात पुलिसकर्मी शामिल रहे।