फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: भाजपा नेता के मकान में शॉर्ट-सर्किट से आग, लाखों का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की झूंसी मंडल की पूर्व उपाध्यक्ष अनीता सिंह के मकान में बुधवार की सुबह बिजली के शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। घर के आगे के हिस्से में मौजूद अनीता सिंह और उनके परिवार के अन्य सदस्य जब तक कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों से घर में रखा लाखों का सामान,नकदी व जेवर सब जलकर राख हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी योजना तीन के सेक्टर तीन निवासी अनीता सिंह भारतीय जनता पार्टी में झूंसी मंडल की पूर्व उपाध्यक्ष रही हैं। अनीता सिंह के मुताबिक बुधवार की सुबह तकरीबन 11 बजे मकान के बाहरी हिस्से में धोबी कपड़ा प्रेस कर रहा था। इसी दौरान मकान के पिछले कमरे के हिस्से से अचानक धुआं उठने लगा।
उन्होंने बताया कि उसी कमरे में लोहे की आलमारी के साथ ही टीवी, फ्रीज समेत अन्य घरेलू सामान रखे हुए थे। देखते ही देखते आग की लपटों ने तकरीबन पूरे मकान को आगोश में ले लिया। किसी तरह अनीता ने अपनी जान बचाई। इस दौरान धुआं उठता देख आसपास के लोग जमा हो गए। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि लोहे की आलमारी में उनकी बेटी व उनके तकरीबन सात से आठ लाख के गहने और डेढ़ लाख रुपये थे। जो जलकर राख हो गए।
अनीता बोलीं- आग ने सबकुछ तबाह कर दिया
अनीता सिंह ने बताया कि जीवन भर की मेहनत की कमाई राख हो गई। मेहनत से तैयार किया गया आशियाना आंख के सामने जल गया। वहीं, जुटे भाजपा नेता उन्हें ढांढ़स बंधाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें