फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: घर में लगी आग, जिंदा जल गया राजमिस्त्री

विज्ञापन
करछना। घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के डीहा गांव में मंगलवार दोपहर घर में लगी आग से राजमिस्त्री जिंदा जल गया। आग कैसे लगी, इस बारे में घरवाले भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

55 वर्षीय अशोक कुमार निषाद राजमिस्त्री का काम करते थे। बीते कई वर्षों से वह बस्ती से 500 मीटर दूर खेत में दो कमरे का पक्का मकान बनाकर उसी में रह रहे थे। एक कमरे में भूसा व अन्य सामान रखा था। दूसरे कमरे में बिस्तर, कपड़ा व अन्य सामान रखा हुआ था। वह सुबह- शाम जाया करते थे।
बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर वह घर के अंदर लेटे हुए थे। उसी वक्त घर में आग लग गई। धुआं उठता देख बाग में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया। जब तक ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। सूचना होने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक घर के अंदर मौजूद अशोक कुमार निषाद की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

जानकारी पर थाना प्रभारी अनूप सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों को भी आग लगने का कारण नहीं पता है। तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

करछना। घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें