फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर-5 में बने एक शिविर में लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Tue, 13 Jan 2026 06:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर-5 में काली सड़क मार्ग पर स्थित एक शिविर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
मेला क्षेत्र में स्थित एक शिविर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर-5 में काली सड़क मार्ग पर स्थित एक शिविर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का काम शुरू किया। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि शिविर को नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

विज्ञापन


माघ मेला के सेक्टर 5 में काली मार्ग पर स्थित श्री राम नाम एवं मानस प्रचार संघ का शिविर है। इस शिविर के संचालक भरत शंकर शुक्ला है। उनके शिविर में तकरीबन 12 टेंट बनाए गए हैं। इनमें से आगे के हिस्से में बने दो टेंट में शाम को तकरीबन 5:45 बजे बिजली के साथ सर्किट से आग लग गई। उस वक्त शिविर में भरत शंकर शुक्ला की संतोष शुक्ला (58) मौजूद थीं। जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर बैठकर आग ताप रहे थे।

इसी दौरान सभी टेंट में घुसे और किसी तरीके से बुजुर्ग महिला को बाहर निकाला गया। सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 10 से 15 मिनट के अंदर आग की लपटों पर काबू पाया जा सका। हादसे में एक से सवा लाख रुपये कैश के साथ ही लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया था। हादसे में भरत शंकर शुक्ला मामूली रूप से झुलस गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें