फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : गो तस्करी के आरोप में कौड़िहार के पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत चार पर एफआईआर

Fri, 09 Oct 2026 02:34 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज)

सार

कौड़िहार के पूर्व सपा ब्लॉक प्रमुख समेत चार के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पिकअप से चार गोवंश बरामद किए हैं।
विज्ञापन
गोस्करी का आरोपी मुजफ्फर। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौड़िहार के पूर्व सपा ब्लॉक प्रमुख समेत चार के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पिकअप से चार गोवंश बरामद किए हैं। मामले में चालक को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य नामजद तीन की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे चौकी प्रभारी मंसूराबाद भीष्म नारायण सिंह पुलिस बल के साथ हंडिया-कानपुर हाईवे के बाईपास स्थित शृंग्वेरपुर सर्विस रोड पर वाहनों की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने पिकअप को रोक कर चालक फिरोज अहमद निवासी सेवईथ सोरांव को पकड़ा

विज्ञापन


पुलिस को फिरोज ने बताया कि नवाबगंज के चफरी के रहने वाले कौड़िहार के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद मुजफ्फर, उनके बड़े भाई असलम और भतीजे जैद के कहने पर गोवंश को पिकअप से बिहार ले जाता था। पुलिस को देखकर अन्य आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने मामले में फिरोज, मोहम्मद मुजफ्फर, असलम और जैद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर बरामद गोवंश का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद उन्हें स्थानीय गोशाला में रखवाया है। एसीपी सोरांव श्यामजीत सिंह ने बताया कि चार आरोपियों में एक आरोपी पिकअप चालक फिरोज को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें