फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चार के विरुद्ध पशु क्रूरता की प्राथमिकी दर्ज

Wed, 28 Jan 2026 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार की भोर हाईवे संख्या 30 पर कार्रवाई करते हुए वध के लिए ले जाए जा रहे पशुओं को दो ट्रक से बरामद कया है। दोनों ट्रकों से कुल 20 मवेशी बरामद किए गए हैं। मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

घूरपुर थाना क्षेत्र की गौहनिया चौकी के प्रभारी अनुराग सिंह और दारोगा विजय गुप्ता मंगलवार तड़के हमराहियों के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान रीवा की ओर से आ रहे दो संदिग्ध ट्रकों को रोका गया। जांच करने पर पाया गया कि ट्रकों में भैंस और पड़वा को अमानवीय तरीके से बांधकर रखा गया था।
पुलिस दोनों ट्रकों को थाने ले आई, जहां सभी मवेशियों को सुरक्षित उतार लिया गया। इस दौरान सलीम खान निवासी कोराव, हाशिम निवासी मुंडेरा नीम सराय थाना धूमनगंज, सुनील कुमार निवासी मलाका विदुरा थाना सैनी (कौशाम्बी) और दिनेश कुमार पुत्र बच्चे लाल निवासी धारूपुर, नरसिंहपुर कछुवा सैनी (कौशाम्बी) को पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें