उतरांव पुलिस ने रविकुमार पांडेय की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ बलवा, लूट, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने अमन यादव, कमल यादव, राज प्रताप यादव उर्फ साधु यादव, जबर यादव, मुरली यादव, अमर यादव, फैज और मुकेश यादव उर्फ ठाकुर पता अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
बीते 16 फरवरी को रवि शंकर पांडेय निवासी सौरा की जबर यादव विवाद हुआ था। मामले में थाना उतरांव में रवि कुमार ने चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। 18 फरवरी को सुबह उतरांव थाने के विवेचक ने मुकदमे की जांच करने के लिए जलालपुर बुलाया था। जब रवि कुमार कार से जलालपुर पहुंचा तो आरोपियों ने उसपर हमला कर दिया था।