कस्बे के मेवालाल इंटर कॉलेज के निकट एक कार सेल मालिक द्वारा लाखों रुपये लेने तथा कार न देने के आरोप में पुलिस ने कार सेल मालिक समेत आठ लोगों के विरुद्ध नामजद व अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
जौनपुर जनपद के बरसठी थाना अंतर्गत पूरेसवा गांव के रहने वाले दीपक मौर्य ने करीब दो वर्ष पहले एक कार सेल के मालिक चंदन यादव से कार खरीदने के लिए पांच लाख दस हजार रुपये से सौदा तय किया था। आरोप है कि आरटीजीएस के माध्यम से दो लाख सत्तर हजार व एक लाख अस्सी हजार रुपये नकद और शेष चालीस हजार रुपये बाद में देने का निर्णय लिया गया।
आरोप है कि कागजात कार सेल मालिक की ओर से दीपक को नहीं दिया गया। इसके कुछ दिन बाद रुपये मांगा तो आरोपी चंदन यादव, उसके पिता भास्कर, मो. तारिक आदि ने जान से करने की धमकी दी। तहरीर पर पुलिस ने चंदन यादव, भास्कर यादव, मो.तारिक, जीतू गौतम समेत आठ लोगों के विरुद्ध नामजद व अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की।