फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मृत टैंकर चालक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह हुए भीषण अग्निकांड के मामले में पुलिस ने टोल प्लाजा मैनेजर की तहरीर पर मृत एलपीजी टैंकर चालक धर्मेंद्र दुबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मैनेजर अनूप कुमार पांडेय ने चालक पर लापरवाही और तेज गति से टैंकर चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एफआईआर के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 6:35 बजे एलपीजी टैंकर टोल लेन में अनियंत्रित होकर टोल बूथ से टकरा गया। टक्कर के बाद गैस रिसाव हुआ और देखते ही देखते भीषण आग लग गई। हादसे में पूरा टोल प्लाजा, टोल संचालन से जुड़े उपकरण, करीब 15 बाइक और एक चार पहिया वाहन जलकर नष्ट हो गए।
अग्निकांड में टोल कर्मचारी आलोक सिंह, हीरामणि सिंह, कृष्णापाल मौर्य, अतुल कुमार मिश्रा, अनिल कुमार समेत कई लोग झुलस गए। सभी घायलों को पहले जिला अस्पताल मंझनपुर और बाद में गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर किया गया। उपचार के दौरान कर्मचारी आलोक सिंह की मौत हो गई, जबकि टैंकर चालक धर्मेंद्र दुबे की भी घटनास्थल पर जिंदा जलने से मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें