फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : एकलव्य चौराहे के पास पानी की टंकी पर चढ़ी महिला व उसके परिजनों समेत 50 पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 03 Oct 2026 04:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एकलव्य चौराहे के पास पानी की टंकी पर चढ़ी महिला के मामले में पुलिस ने उसपर व उसके चार परिजनों समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पूनम के समर्थन में लोगों ने बैरियर लगाकर कानपुर रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट के पास पानी की टंकी पर चढ़ी महिला लाल घेरे में। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एकलव्य चौराहे के पास पानी की टंकी पर चढ़ी महिला के मामले में पुलिस ने उस पर व उसके चार परिजनों समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पूनम के समर्थन में लोगों ने बैरियर लगाकर कानपुर रोड जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस और एसडीएम सदर के खिलाफ नारेबाजी की गई। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लगने के साथ कई एंबुलेंस भी फंस गईं।

विज्ञापन


शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान एकलव्य चौराहे के आगे पास काउंटर के पास करीब 50 लोगों को सड़क जाम किए देखा गया। इसी दौरान भगवतपुर निवासी पूनम दुबे जल निगम की पानी की टंकी पर चढ़ गईं। महिला ग्राम सभा भगवतपुर में मंदिर के बगल से बन रही पक्की सड़क का काम रोकने की मांग कर रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर टंकी से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने का आरोप है।

मौके पर मौजूद लोग पूनम को लगातार उकसा रहे थे और उनसे कह रहे थे कि मांग नहीं मानी जा रही है तो टंकी से कूदकर जान दे दें। पुलिसकर्मियों ने लोगों को हाईवे से जाम हटाने के लिए समझाया, लेकिन पूनम के मुताबिक मांग पूरी होने तक जाम नहीं खोलने की बात कही गई। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि जाम के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था और लंबी दूरी के वाहनों के साथ एंबुलेंस भी फंस गई थीं। करीब शाम पांच बजे जाम खुल गया, लेकिन पूनम दुबे टंकी पर ही डटी रहीं। इसके बाद भी मौके पर अराजकता की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें