सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। खरवई देलहूपुर जनपद प्रतापगढ़ निवासी मोहम्मद वहाज ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र बताया है कि उनका भाई मो. शाहबाज ट्रक चालक था।
22 अप्रैल को वह जलगांव से माल लेकर अपने घर प्रतापगढ़ आ रहा था। जैसे वह हंडिया-कोखराज बाईपास से होकर नवाबगंज पहुंचा। आगे जा रहे ट्रक चालक में अचानक ब्रेक लगा दी। इससे पीछे आ रहा ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। चालक मो. शाहबाज जख्मी हो गया। उसी दिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मो. वहाज की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक नंबर पर एफआईआर दर्ज की है।