फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फाफामऊ में नकली कुकर और मिक्सर ग्राइंडर बेचने पर प्राथमिकी, एक को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली कुकर और मिक्सर ग्राइंडर बेचने के आरोप में पुलिस ने एक दुकानदार और उसके भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने दुकानदार के भाई को थाने से जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन


स्पीड सर्च एवं सिक्योरिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ के विधिक सलाहकार प्रभात गुप्ता को सूचना मिली थी। उन्हें बताया गया था कि प्रतिष्ठित कंपनी के नकली सामान फाफामऊ की एक दुकान पर बेचे जा रहे हैं। शुक्रवार शाम को पुलिस की मदद से दुकान पर छापा मारा गया।
तलाशी के दौरान दुकान से 29 मिक्सर ग्राइंडर और 32 प्रेस्टीज कुकर बरामद हुए। इसके अतिरिक्त, दोनों कंपनियों के 126 स्टीकर भी मिले। इन स्टीकरों का उपयोग नकली सामान पर चिपकाकर बेचने के लिए किया जा रहा था। मौके से दुकानदार के भाई अजय कुमार को हिरासत में लिया गया। बरामद नकली सामान भी पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार रात को दुकानदार प्रदीप कुमार और उसके भाई अजय कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। रात में ही अजय कुमार को जमानत दे दी गई। थाना प्रभारी शांतनु सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें