थाना क्षेत्र के बगबना गांव में विवादित भूमि पर अवैध निर्माण और मारपीट के आरोप में चार लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित कमलाकर सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके परिवार के ही राजा रमन सिंह, दान बहादुर पटेल, पर्वत सिंह पटेल, आनंद राज सिंह ने आपसी बंटवारे की विवादित भूमि पर रात में जबरन अवैध निर्माण कर रहे थे। जब उन्होंने रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।