उतरांव पुलिस ने विवाहित की मौत के मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर भदवा गांव निवासी पति अंकित और सास कंचन देवी के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की है।
भदोही के औराई थाना क्षेत्र के इटवा गांव निवासी राजमणि की बेटी खुशबू की शादी भदवा निवासी विजय कुमार के बेटे अंकित के साथ वर्ष 2022 में हुई थी।
आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराली दहेज में बाइक की मांग करने लगे। बेटी के इन्कार करने पर उसे प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी दी। 22 अप्रैल को खुशबू ने सुबह फोन कर मायके वालों को दहेज के लिए प्रताड़ित करने की जानकारी दी।
आरोप है कि 23 अप्रैल को ससुराल वाले ने जहरीला पदार्थ देकर खुशबू को मार डाला। उतरांव पुलिस खुशबू के पति व सास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना अध्यक्ष उतरांव विनय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। बिसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए भेजा गया है। संवाद