उतरांव पुलिस ने पौडन गांव निवासी कृष्ण कुमार की तहरीर पर धोखाधड़ी के आरोपी के खिलाफ सौरभ अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर के अनुसार कृष्ण कुमार ने बताया है कि उसके पास फोन आया कि मेडिकल स्टोर खुलवाने के लिए तीन लाख रुपये लगेगा।
फोन करने वाले की बातों में आकर कृष्णा कुमार ने उसके बताएं गए अकाउंट नंबर पर कई बार में रुपये ट्रांसफर कर दिया। रुपये ट्रांसफर होने के बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। जांच में पता चला कि कंपनी की ओर से कोई फ्रेंचाइजी नहीं दी जाती है। इसके बाद उसने साइबर पोर्टल क्राइम पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।