फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो क्लीनिक सील, एक पर एफआईआर

Wed, 19 Jul 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 गंगापार इलाके में सीएमओ ने मंगलवार को झोलाछाप के खिलाफ अभियान चलाया। सहसों बाजार में बिना पंजीकरण चल रहे दो क्लीनिक सील किए गए। मऊआइमा में एक झोलाछाप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। बहरिया में एक झोलाछाप क्लीनिक बंद कर भाग निकला। सभी को नोटिस जारी किया गया है। कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा के मुताबिक मरीजों की जान के साथ बिना पंजीकरण खिलवाड़ करने की शिकायत पर मंगलवार को गंगापार इलाके में कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि सहसों बाजार में शिखा क्लीनिक और हरिओम क्लीनिक को सील कर दिया गया। संचालक प्रपत्र नहीं दिखा सके। उन्हें नोटिस जारी किया गया है। बहरिया कोठारी में जांच के दौरान झोलाछाप संतोष कुमार क्लीनिक का शटर गिराकर भाग निकला। वहीं चक हाफिज मऊआइमा में झोलाछाप लल्लन प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। सीएमओ ने बताया कि जांच के दौरान लोगों ने पंजीकरण के लिए आवेदन देने की जानकारी दी, इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि झोलाछाप के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

बिना डिग्री, पंजीकरण लोगों को इलाज कर रहे झोलाछापों के खिलाफ कार्रवाई करने गए सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने गंगापार इलाके में ही चार स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान डॉक्टरों, कर्मचारियों की केंद्रों पर मौजूदगी तो रही लेकिन खामियां तमाम मिलीं। होलागढ़ और फूलपुर सीएचसी के अगल बगल जलजमाव था। इससे मच्छरों की भरमार थी। मरीजों ने बताया कि मच्छरों से दिक्कत हो रही है। शाम को करीब पांच बजे बहरिया सीएचसी पहुंचे सीएमओ ने निरीक्षण के बाद साफ सफाई के निर्देश दिए। कहा कि मरोजों को भोजन और दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। होलागढ़ और फूलपुर सीएचसी में जलजमाव और मच्छरों से परेशानी की शिकायत मरीजों ने करते हुए सफाई कराने की मांग रखी। सोरांव सीएचसी में भी कोई बड़ी खामी नहीं मिली। सीएमओ ने बताया कि सभी अधीक्षकों को सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों को लागू कर लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए। सफाई के साथ दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें