हंडिया। हंडिया के एक गांव में आठ जनवरी की रात पड़ोसी युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उसने चाकू मारने की धमकी देकर कहा था कि किसी से बताना नहीं। दो दिन बाद लड़की ने हिम्मत कर घर वालों से बताया तो शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की गई।
हंडिया स्थित गांव की रहने वाली किशोरी आठ जनवरी देर रात शौच के लिए गई थी। वहीं पर पड़ोस का मेहताब नाम का लड़का पहले से मौजूद था। उसने चाकू की नोक पर किशोरी के साथ दुराचार किया। उसने धमकी भी दी कि किसी को बताया तो उसे चाकू से मार देगा। डरी सहमी लड़की ने दो दिन तक कुछ नहीं बताया। उसकी हालत देखकर मां ने पूछा तो वह रोने लगी। उसने पूरी बात बताई। इसके बाद घर वाले किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। वहां मेहताब के खिलाफ धारा 376, पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।