फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : महाकुंंभ को लेकर भ्रामक खबर फैलाने पर 14 सोशल मीडिया हैंडल पर एफआईआर

Sun, 09 Feb 2025 06:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

महाकुंभ को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने के मामले में कड़ा एक्शन लिया गया है। 14 सोशल मीडिया अकाउंट यूजरों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
एफआईआर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने के मामले में कड़ा एक्शन लिया गया है। 14 सोशल मीडिया अकाउंट यूजरों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें से एक ने झारखंड का करीब एक महीने पुराना लाठीचार्ज का वीडियो महाकुंभ का बता पोस्ट किया। शेष अन्य ने भी गलत सूचनाएं फैलाईं। मेला कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

एफआईआर में बताया गया है कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान यह संज्ञान में आया कि एक एक्स अकाउंट से धनबाद, झारखंड के वीडियो को महाकुंभ का बताकर अफवाह फैलाई जा रही है। इसमें गलत जानकारी दी जा रही है कि महाकुंभ में अपने गुमशुदा परिजन की तलाश करने वाले श्रद्धालुओं की योगी जी की पुलिस द्वारा खूब पिटाई की जा रही है। फैक्ट चेक करने पर धनबाद में एक जनवरी 2025 को किए गए लाठीचार्ज की घटना से संबंधित वीडियो निकला।

विज्ञापन


कुंभ मेला पुलिस की ओर से इस पोस्ट का खंडन भी किया गया। इसी प्रकार पुलिस और प्रदेश सरकार की छवि धूमिल करने और आम जनमानस के मन में सरकार के प्रति विद्वेष फैलाने का प्रयास करने वाले 13 अन्य एक्स अकाउंट भी चिह्नित किए गए। इन सभी के विरुद्ध कोतवाली कुंभ मेला में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।

विज्ञापन

इन पर एफआईआर

1- Sanjay Kalyan (@sanjaykalyan_)

2- किरण पट्टनायक (@kiran_patniak)

3- Mahfooz Hasan (@MahfoozHasan16)

4-R.N SONU ANSARI (@RNSONUANSARI1)

5-बोलता बहुजन (@BoltaBahujan_)

6-Zuber Khan (@ZuberKh14482101)

7-शुभम कोरी-(@D9cqyCj2Rd8zP3d)

8-Satyapal Arora (@JanAwaaz3)

9-Naveen Mishra (@NaveenM96466923)

10-Ghanshyam Kumar(G.K.Bhartiya) (@gkbhartiya1992)

11-लोकशाही मैं गुलाम (@india141951)

12-DHARMESH SINGH (@dharmeshkumar37)

13-Md Zubair Akhtar (@zubairakhtar_)

14-Anand Kamble (@AKamble72444)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें