कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ मलाका में एक प्लॉट की नींव की खोदाई के बाद पिलर बांधने के दौरान बगल का जर्जर मकान ढहने से मजदूर विनोद की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार को प्लॉट मालिक इंद्रजीत निषाद और ठेकेदार शुभम मिस्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ मलाका में एक प्लॉट की नींव की खोदाई के बाद पिलर बांधने के दौरान बगल का जर्जर मकान ढहने से मजदूर विनोद की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार को प्लॉट मालिक इंद्रजीत निषाद और ठेकेदार शुभम मिस्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। वहीं, मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
साउथ मलाका के रहने वाले प्रकाश केसरवानी के मकान के बगल में एक प्लॉट में नींव की खोदाई और बीम बांधने का काम चल रहा था। ठेकेदार की देखरेख में नौ मजदूर काम कर रहे थे। मिर्जापुर के थाना हलिया निवासी मजदूर विनोद भी अपनी पत्नी रन्नो के साथ यहां काम करने आया था। वहीं, हादसे में घायल एक अन्य मजदूर शारदा भी विनोद के गांव का ही रहने वाला है।
मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे प्रकाश केसरवानी के मकान का एक हिस्सा भरभराकर ढह गया। मजदूर विनोद कुमार और शारदा इसकी चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। कोतवाली थाना प्रभारी संजय राय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।