विधायक विजय मिश्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
माफिया विजय मिश्रा के भतीजे और बहु के खिलाफ शुक्रवार की रात एक और मुकदमा दर्ज कर लिया गया। हाशिमपुर की रहने वाली नीलू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दोनों ने धमकी दी कि अगर उसने उनके खिलाफ मुकदमे में गवाही दी तो उसकी हत्या कर दी जाएगी।
विजय मिश्रा के भतीजे पप्पू मिश्रा के खिलाफ कुछ समय पहले हाशिमपुर की एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। पड़ोस की रहने वाली नीलू गवाह थी। नीलू का आरोप है कि उन्हें पप्पू और उसकी पत्नी वैशाली ने फोन कर धमकाया कि अगर वह मुकदमे में गवाही देगी तो वे उसे मार देंगे। नीलू ने शुक्रवार को पप्पू और वैशाली के खिलाफ धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया।